
एजेंसी: प्लेटफार्म से आपत्तिजनक सामग्री नहीं हटाने पर फेसबुक और ट्विटर के खिलाफ थाइलैंड के डिजिटल अर्थव्यवस्था और समाज मंत्रालय ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वैसे तो थाईलैंड में साइबर क्राइम रोकने के कानून सख्त है। जिनके तहत ऐसी शिकायतों का निपटारा होता है और दोषी कंपनी या व्यक्ति को कठोर दंड मिलता है। फेसबुक और ट्विटर के खिलाफ थाईलैंड द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद अब कानून के तहत कौन सा फैसला आता है यह तो आने वाले दिनों में ही इसका पता चल पाएगा। वहीं गूगल पर इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्योंकि उसने प्लेटफार्म से आपत्तिजनक सामग्री हटा ली थी।
