
एजेंसी: डेंगू बुखार और कोरोना के बीच एक शोध में खुलासा हुआ है। जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों को पहले डेंगू बुखार हो चुका है उन पर कोरोना का असर कम हो सकता है। इस बात की पुष्टि ड्यूक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मिगुएल निकोलेलिस ने की है। कोरोना फैलने एवं कोरोना के कम प्रभाव को लेकर निकोलेलिस ने कहा है कि जिन जगहों पर 2019 और 2020 में डेंगू फैला उन जगहों में कोरोना वायरस के संक्रमण दर कम थी। और उस जगह में कोरोना संक्रमण बहुत धीमी गति से फैल रहा था। प्रोफेसर मिगुएल निकोलेलिस ने मानवों पर डेंगू होने के संबंध में कोरोना के प्रभाव को लेकर दो टूक कहा है कि जिन लोगों को एक बार डेंगू बुखार हो चुका है उनके शरीर में इम्यूनिटी बन जाती है। जो कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करती है।
