कोरोना को ले 31 अक्टुबर तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया

0
fastlive news

दिल्ली:  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 31 अक्टुबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। उक्त बातों की घोषणा करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ‘‘ दिल्ली में आगामी 31 अक्टुबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।’’ कोरोना को रोकने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से अबतक की सबसे महिम चलाए जाने के बावजूद भी फिलहाल वहां कोरोना ने अपना पांव फैलाना बंद नहीं किया है। फिर भी दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी में कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है। इतने सारे प्रयास किए जाने के बावजूद भी शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल 2,258 नए कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए है। वहीं कोरोना से दिल्ली में 34 लोगों की मौत होने की भी पुष्टि की गई है।

कोरोना को ले 31 अक्टुबर तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news