
दिल्ली: दिल्ली में लाखों लोगों के रोजगार में लगता ग्रहण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा की है। जिसमें केजरीवाल ने आगामी भविष्य को देखते हुए दिल्ली में 24 घंटे रेस्टोरेंट्स खुलने के आदेश जारी कर दिए है। वहीं सीएम केजरीवाल ने नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के साथ दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक के बाद दिल्ली में रेस्टोरेंट्स खोलने की घोषणा की है। रेस्टोरेंट्स खोले जाने को लेकर सीएम केजरीवाल ने दो टूक शब्दों में अपनी सफाई देते हुए कहा है कि रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए इन फैसले के साथ साथ अन्य कई फैसले लिए गए है। उन्होंने आगे कहा है कि नई एक्साइज पाॅलिसी में रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री को भी ध्यान में रखा जाएगा। क्योंकि दिल्ली में लाखों लोगों का रोजगार रेस्टोरेंट्स से जुड़ा हुआ है।
