
मुंबई: सुशांत सिंह के मामले में मीडिया ट्रायल के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर बाॅम्बे हाईकोर्ट में एक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बाॅम्बे हाईकोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा कि क्या जांच एजेंसियों को सलाह देना मीडिया का काम है? कोर्ट ने अधिकारियों को कहा कि ये जांच अधिकारी का काम है कि वे जांच करते वक्त अपना दिमाग लगाए। वहीं दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने ऐसा तब कहा जब वकील मालविका त्रिवेदी एक न्यूज चैनल की ओर से अपना पक्ष रख रही थी।
