राजस्थान करौली के पुजारी हत्याकांड की जांच अब सीआईडी – सीबी करेगी

0
fastlive news

जयपुर:  यूपी के हाथरस मामले के बाद अब राजस्थान में भी सियासी गर्मी काफी बढ़ता दिख रहा है। इस सियासी आग में हर पार्टी के वरीय नेता अपने को बचने और बचाने की पूरी कोशिश में लगे है। इसी कड़ी में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने वहां के पुजारी की हत्या के मामले में एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सरकार और स्वयं को धूमिल होने से बचने के लिए सीआईडी बीसी से मामले की जांच कराने का आदेश दे दिया है। अब मामला राजनीति पार्टी से दूर सीआईडी बीसी के हाथों में चली गई है। आज से कई दिन पूर्व जिस तरह से हाथरस मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उसी तरह से राजस्थन के पुजारी हत्याकंाड मामले में भाजपा ने कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है। इस संदर्भ में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए कहा कि ‘‘ भाजपा दो परिवारों की लड़ाई को समुदायों का झगड़ा बनाकर राजस्थान का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।’’ अब राजस्थान हत्याकंड के पूरे मामले की जांच सीआईडी बीसी के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा की देखरेख में होगी।

राजस्थान करौली के पुजारी हत्याकांड की जांच अब सीआईडी – सीबी करेगी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news