
लखनऊ: यूपी के पीलीभीत स्थित पुरानापुर में यात्री से भरी एक बोलेरो और बस के बीच हुई भीषण टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में 32 से अधिक लोग घायल हो गए है। जिससे इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंुची और सभी मृतकों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इसके पूर्व स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में कहा गया है कि बस और बोलेरो के बीच टक्कर इतनी भीषण थी की बेलेरों के परखच्चे उड़ गए। वहंी बोलेरों में सवार अधिकांश लोगों की मौत हो गई। इस घटना को देखने वाले हर इंसान का दिल सहम गया है।
