
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों द्वारा कोरोना नियमों का उल्लंघन किए जाने वाले यात्रियों से एक हजार रूपये जुर्माना वसूला जा रहा है। यह नियम मुंबई में एक अप्रैल से लागू किया गया है। डीजीसीए ने अपनी जांच के दौरान पाया कि मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना के नियमों का पालन न कर यात्री नियमों को बेहिचक उल्लंघन कर रहे है। जिसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन और वहां की प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जुर्माना वसूली किए जाने के पूर्व ही वहां की प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट पर कोविड 19 का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कड़ा कदम उठाने का आदेश दिया था। जो पिछले दिनों यात्रियों द्वारा कोविड सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालें लोगों को मसलन मुंह और नाक को ढकने वाला मास्क नही पहनता है और सामाजिक दूरी दिशा निर्देशों के अनुपालन नहीं करने पर एक हजार रूपये जुर्माना लगाया जाता है।
