
रिपोर्ट : राहुल राज
डुमरा : रविवार की शाम हीरक रोड़ हरिणा सायर तलाब के समीप लोगों को दलदली खेत में एक गाय मृत अवस्था में फसी हुई मिली। जानकारी पाकर डुमरा की सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृती ऑर्गेनाइजेशन के सचिव सिंटू साव एवं डुमरा दक्षिण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह उक्त खेत में पहुचें और जेसीबी गाड़ी की सहायता से मृत गाय को दलदली खेत से बाहर निकाला। फिर मृत गाय को अन्य स्थान पर ले जाकर विधि पूर्वक मृत गौ माता के पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार किया। इस पवित्र कार्य में समाजसेवी सुमन सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार साव, डॉ आलोक शयन्दन, सुबोध कुमार, विक्की महतो आदि उपस्थित थे।
