
रिपोर्ट : राहुल राज
डुमरा : ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह में कार्यरत अम्बे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी कार्यालय के मुख्यद्वार के समीप सोमवार को अम्बे कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के पूर्व मजदूरों ने धरना दिया। धरना में बैठें आशाकोठी खटाल निवासी जयप्रकाश यादव ने कहा प्रतिमिकता के आधार पर अम्बे कंपनी डेको के पूर्व 150 मजदूरों को नियोजन दे। डेको कंपनी के चले जाने के बाद डेको के स्थानीय मजदूर बेरोजगारी की मार झेल रहे है। इन मजदूरों को घर परिवार चलना मुश्किल हो गया हैं। जयप्रकाश ने कहा अम्बे कंपनी ने इन मजदूरों को नियोजन देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अम्बे प्रबंधन ने इन मजदूरों के साथ वादाखिलाफी कर आज तक नियोजन नहीं दिया। अम्बे प्रबंधन अतिशीघ्र डेको के पूर्व मजदूरों को नियोजन नहीं देती हैं तो आनेवाले समय में अम्बे कंपनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया जाएगा। धरना में बिनोद कुमार शर्मा,रवि चौहान, तबरेज अंसारी, मुकेश सिंह, नंदू चौहान, धनंजय महतो, राजेश दास, जितेंद्र कुमार, अकलेश चौहान, सीताराम महतो, निर्मल कुम्हार, मनीष कुमार,सूरज चौहान, धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे।
