
नई दिल्ली : आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का आगाज चार मार्च से न्यूजीलैंड में होना सुनिश्चित हो चुका है। इसको लेकर खेलों की समय सारणी भी पूरी तरह से तैयार है। इस महिला वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत अपना पहला मुकाबला 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। वैस महिला वर्ल्ड कप में उप कप्तानी को लेकर भारतीय टीम के कप्तान मिताली राज ने पुष्टि करते हुए कहा है कि हरमनप्रीत कौर इस वर्ल्ड कप टीम की उप कप्तान होंगी। इसके पूर्व न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में हरमनप्रीत कौर टीम का हिस्सा नहीं थी। जिससे कारण उस समय दीप्ति शर्मा को टीम का उप कप्तान बनाया गया था।