पलामू के पाल्हे तुरकुन पहाड़ी में नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़

0
fastlive news

रांची : झारखंड के पलामू में स्थित पाल्हे तुरकुन पहाड़ी पर बीती शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान किसी तरह की नुकसान की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस उस इलाके को घेराबंदी कर तलाशी अभियान को तेज कर दी हैं। बताया जाता है कि गश्त में निकली पुलिस के तुरकुन पहाड़ी पर नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस तुरकुन पहाड़ी पहुंचे। जहां नक्सलियों ने पुलिस को आते देख उनपर हमला कर दिया। नक्सलियों द्वारा हमला किए जाने के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनो ओर से मुठभेड़ हुई। दोनो ओर से मुठभेड़ के दौरान ही नक्सली मौका का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। नक्सलियों के भागे जाने के बाद ही वहां मौजूद पुलिस जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को तेज कर दिया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news