
जोधपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मानगढ़ धाम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने के बाद राजस्थान की कांग्रेस के राजस्थान सरकार में अटकलों का बाजार गर्म है प्रधानमंत्री द्वारा गहलोत की तारीफ़ को लेकर कांग्रेस के सचिन पायलट ने नरेंद्र मोदी द्वारा सीएम का तारीफ करना एक बड़ा संकेत माना है। पायलट ने पूर्व की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि आज से कुछ दिन पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुलाम नबी आजाद की भी तारीफ की थी। जिसके बाद से ही गुलाम नबी आजाद कांग्रेस से अलग हो गए । इस तरह पीएम मोदी द्वारा सीएम का तारीफ करना कांग्रेस के सचिन पायलट ने इसे एक बड़ा संकेत माना है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के कई नेता पर भी संगठन के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी एवं संगठन के खिलाफ काम करने वाले सभी लोगों पर करवाई करने की मांग की है।। सचिन पायलट ने अपने पार्टी के आलाकमान को साफ शब्दों में कहा है कि जिस तरह से शांति धारीवाल , महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को नोटिस दिया गया है उसी तरह पार्टी के खिलाफ काम करने वाले बड़े तथा छोटे सभी तरह के कार्यकर्ता एवं नेताओं को पार्टी आलाकमान नोटिस जारी कर कार्रवाई की मांग करने की बात कही। फिलहाल राजस्थान में गहलोत सरकार पर सचिन पायलट का तंज कसना पार्टी के अंदरूनी खींच तान होने की संभावना दिख रही है।