
पटना : पूर्णिया सीट से पप्पू यादव की निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस में एक प्रतिक्रिया जारी की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने पप्पू यादव के निर्दलीय प्रत्याशी को लेकर दिए गए प्रतिक्रिया में कहा कि पप्पू यादव को पूर्णिया सीट से अपना नामांकन नहीं करना चाहिए था । कांग्रेस पार्टी इस तरह के कार्य एवं ऐसी बातों को पसंद नहीं करेगी । उन्होंने पप्पू यादव के नाम वापसी को लेकर दो टूक शब्दों में कहा है कि नाम वापसी के समय से पूर्व तक पप्पू यादव को अपना नाम वापस ले लेना चाहिए । कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह अपनी बयान जारी इसलिए किया कि गठबंधन को लेकर जो उम्मीदवार खड़ा करने की समझौता हुई है। उसमें पूर्णिया सीट पर राजद उम्मीदवार बीमा भारती चुनावी मैदान में पूर्व से ही खड़ी है ।जिसको लेकर कांग्रेस ने यादव के निर्दलीय उम्मीदवार को लेकर इस तरह की प्रतिक्रिया दी है।