
लोयाबाद : लोयाबाद बाँसजोड़ा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पप्पू सिंह ने की। सभी सदस्यो द्वारा बूथ कमिटी का विस्तार कर बूथों पर वोट का रिजल्ट अच्छा हो सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। पप्पु सिहं ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर.घर जायेगें और सरकार की योजनाओं से जिन्हें लाभ मिला उनके घर दुकान व वाहन पर भाजपा का झंडा लगाएं। पहली बार मतदान करने वाले वोटरों को जोड़ें ओर उन्हेंने पार्टी की रीति और.नीति को समझाएं। समर्थको से सीधा संवाद कर उनकी मन ओर नब्ज टटोलना और आने वाले चुनाव को लेकर उनका मनोबल बढ़ाने का काम करने का दिशा. निर्देश दिया गया। मौके पर दिनेश रवानी ,मनोज चैहान, प्रकाश नोनिया, राम सिंह, महावीर पासी, डब्लू आलम आदि दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मौजूद थे