
मुंबई : लोकतंत्र के इस पर्व में सोमवार को महाराष्ट्र तथा हरियाणा के राजनितिक भविष्य के लिए आज अहम दिन है। दोनो राज्यों में चुनाव आरंभ हो गया है। महाराष्ट्र में कुल 288 तथा हरियाणा में 90 सीटों पर हो रहे चुनाव में मतदाता से लेकर चुनावकर्मी अपनी अपनी भागीदारी निभा रहे है। महाराष्ट्र में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सबसे पहले अपने मतदान केंद्र नागपुर के महल पहुंचे जहां उन्होंने अपना बहुमूल्य वोट देकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पूरे परिवार के साथ नागपुर अपने मतदान केंद्र में वोटिंग की । वहीं गड़करी ने मतदाताओं से ज्यादा वोट करने एवं महाराष्ट में देवेद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने में विश्वास जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनो राज्यों के चुनाव को लेकर ट्वीट कर लिखा है कि सभी मतदाता अपने अपने मतदान केंद्रो में जाकर वोट अवश्य करे और इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित जरूर करें। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों के लिए कुल 89,722,019 मतदाता 3,237 प्रत्याशियों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। वहीं हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 18,282,570 मतदाता 1169 प्रत्याशियों के लिए अपने मत का प्रयोग कर राज्य के बागडोर किसी के हाथों सोंपने का काम करेंगें।