कार्यालय प्रमुख को विद्यालय प्रांगण में सेवानिवृति पर दी गई विदाई

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में विदाई समारोह आयोजित कर कार्यालय प्रमुख चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा को विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई विदाई। सिंन्हा के विदाई समारोह पर उप प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने कहा कि 32 वर्षों की सेवा उनकी काफी प्रसंशनीय भरा है। जिससे कभी भुला नहीं जा सकता है। इसके अलावा प्रबंध समिति के सचिव विजय शर्मा ने कहा कि उनकी सेवा विद्यालय के प्रति अद्वितीय एवं अनुकरणीण् हैं। कोषध्यक्ष राजेद्र प्रसाद ने कहा सिन्हा अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहा करते थे। विद्यालय परिवार की ओर से सिंन्हा को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित गणमान्य लोगों ने अपने संबोधन में सिन्हा की दीर्घायु तथा स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। मौक पर अध्यक्ष राजेद्र प्रसाद, अशोक चंद्र मिश्र,प्राचार्य राजाराम शर्मा, सुजीत राय आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news