
बाघमारा : दुर्गा पुजा में शराबियों द्वारा क्षेत्र में किसी तरह का उपद्रव न हो इसके लिए प्रशासन ने बरोरा और मधुबन थाना क्षेत्र के दो जगहों में अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों में छापामारी कर भारी मात्रा में मंहगा शराब जब्त किया हैं। छापामारी का नेतृत्व बाघमारा डीएसपी मनोज कुमार र रहे थे। वहीं डीएसपी बाघमारा ने ही मधुबन थाना क्षेत्र के कई जगहों में छापामारी अभियान चलाकर मंगलवार को अवैध शराब जब्त किया गया है। छापामारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। डीएसपी ने बताया कि दुर्गा पुजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के कारोबारियों पर नकेल का अभियान जारी रहेगा।