बाघमारा : देह व्यपार के आरोप में फरार महिला गई जेल

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : देह व्यपार में शामिल रथटांड निवासी सलमा खातून को उत्तर प्रदेश वारणसी के कपसेठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सलमा पर राजस्थान के युवकों से शादी का झांसा देकर 1 लाख 70 हजार रुपये ठगने का आरोप हैं। वही बाघमारा थाना में भी सलमा पर रथटांड जयरामडीह में देह व्यपार चलाने के बाघमारा पुलिस द्वारा 25 अप्रैल को खुलासे के बाद फरार हुए आरोपी सलमा को बाघमारा पुलिस तीन महीने से ढूढ़ रही थी। कपसेठी पुलिस द्वारा सलमा की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर बाघमारा थाना के प्रशिक्षु दरोगा प्रमोद कुमार, बान सिंह अन्य पुलिस जवानों के साथ कपसेठी थाना पहुंचे। जिसके बाद कपसेठी पुलिस ने सलमा को बाघमारा पुलिस को सौप दिया। केस के आईओ प्रशिक्षू दारोगा बान सिंह ने बताया शनिवार को कपसेठी से लौटने के बाद रविवार को आरोपी सलमा खातुन को जेल भेज दिया।

बाघमारा : देह व्यपार के आरोप में फरार महिला गई जेल

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news