
बाघमारा : डुमरा दक्षिण पंचायत के तेली बस्ती में गुरुवार के दिन मुखिया नम्रता सिंह के सौजन्य से पुरे बस्ती को कोरोना से बचाव के लिए सेनिटाईज्ड किया गया। इसदौरान बस्ती ये ग्रामीणों
की थर्मल स्क्रेनिंग भी की गई। इस अभियान में विजय महतो, कृष्ण कुमार शर्मा, सोनू कुमार भगत व शैलेन्द्र सिंह की सहभागिता काफी सराहनीय रही। बस्ती के लोगो ने इस कार्य के लिए मुखिया की सराहना की।