वैज्ञानिक एस नांबी नारायणन को केरल सरकार ने 1.30 करोड़ का मुआवजा दिया

0
fastlive news

तिरूवनंतपुरम:  इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एस नांबी नारायणन को केरल सरकार ने मुआवजा के तौर पर 1.30 करोड़ रूपया दिया है। यह राशि केरल सरकार ने नारायण को इसलिए दिया कि आज से 26 साल पूर्व केरल पुलिस ने जासूसी करने के मामले में उसपर मामला दर्ज किया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूर्व वैज्ञानिक नारायणन को इस मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई। जिससे उसे इस मामले से बरी कर दिया गया। पूर्व वैज्ञानिक ने अपने को इस तरह फंसाए जाने को लेकर केरल सरकार के विरूद्ध तिरूवनंतपुरम के सब कोर्ट में मानहानि की एक याचिका दाखिल की। जहां सब – कोर्ट ने वैज्ञानिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मानहानि के लिए मुआवजा राशि केरल सरकार को भुगतान करने का आदेश दिया। कोर्ट द्वारा वैज्ञानिक के पक्ष में इसी फैसले के तहत केरल सरकार ने उनके लिए मुआवजा राशि भुगतान करने की मंजूरी दी।

वैज्ञानिक एस नांबी नारायणन को केरल सरकार ने 1.30 करोड़ का मुआवजा दिया

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news