लिलोरी स्थान में उप मुखिया संघ बाघमारा की बैठक

0
fastlive news

बाघमारा जोन : लिलोरी स्थान में उप मुखिया संघ बाघमारा का एक बैठक रखा गया, बैठक की अध्यक्षता बाघमारा के उप मुखिया संघ का अध्यक्ष श्रीनाथ गोप ने किया, बैटक में मुख्य अतिथि 20 सूत्री अध्यक्ष निरंजन गुप्ता शामिल हुए, बैठक का मुख्य उद्देश्य मुखियागण 16 नवंबर 2017 से आज तक पेन्ड्रॉप किये है हम सभी उप मुखिया ये जानना चाहते है कि मुखियागण पेन्ड्रॉप क्यों किये है, मुखियागण वास्तविक रूप से पेन्ड्रॉप किये है तो पेनड्रॉप के दौरान जितने भी मुखिया ने हस्त्ताक्षर किए है वह अमान्य है, चाहे चेक, योजना या ओर कुछ भी हो, ये सभी अमान्य है, साथ ही साथ बघामारा उप मुखिया संघ डीडीसी से जानना चाहते है कि झिंझिपहाडी का मामला का क्या हुआ, यदि ये मामला ठंडा पडा तो बाध्य होकर उप मुखिया संघ आंदोलन को मजबूर होंगें, मौके पर जिला अध्यक्ष निर्दोष कुमार, अशोक रवानी, मुन्ना चौहान, गौतम महतो, अमलेश सिंह, अली हुसैन, राधेश्याम महतो, वसीम खान, गौरी देवी, कुंती देवी, उमा रानी रॉय,  नेमु खातून, प्रीति देवी, राम प्रसाद महतो, इफ्तेखार, साबो देवी आदि उपस्थित थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news