
नई दिल्ली : केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार ईमानदार लोगों के लिए सरकारी खजाना खोलने की तैयारी कर रही है। अब उन लोगों को बैंकों से कर्ज लेने में सहूलियत मिलेगी जिन्होंने अभी तक अपने कर्ज की आसानी से क़िस्त चुकाई है, इस बारे में जानकारी देते हुए वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने बताया है कि मौजूदा सुधारों के बाद ईमानदार कर्जदारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से कर्ज लेना आसान होगा, दरअसल, मोदी सरकार बैंकिंग क्षेत्र में सुधार करने की कवायद में जुटी है, इस तहत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 31 मार्च से पहले 88,139 करोड़ रुपये की पूंजी सौंपेगी, जिसे जरूरतमंदों को कर्ज देने के उपयोग में लाया जाएगा, बीते दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों की घोषणा करते हुआ कहा था कि बड़े कर्ज देने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं,इसके अलावा सरकार उन डिफाल्टरों पर नजर भी रखेगी जिन्होंने बैंक से कर्ज के रूप में लिए रुपयों का गबन करने की कोशिश की, करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज के मामले में किसी भी नियम के उल्लंघन की रिपोर्ट देना भी अनिवार्य किया गया है, वित्तीय सेवा सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित इस सुधार प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य कर्जदारों की ईमानदारी को पुरस्कृत करना और सही कर्जदारों की जरूरत के लिए कर्ज की व्यवस्था को आसान व बाधारहित बनाना है, कुमार ने कहा कि विभिन्न तकनीकी उपायों के अलावा जीएसटी रिटर्न से भी बैंकों को नकदी प्रवाह की काफी जानकारी मिल सकेगी, इस आधार पर भी बैंक ऋण मंजूरी के बारे में फैसला कर सकते हैं, उक्त कदमों के तहत सूक्ष्म, लघु व मझोले उद्यमों (एमएसएमई), वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।