
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बदलाव किया गया है। इस योजना के तहत पहले एक बच्चा होने पर ही इसका लाभ दिया जाता था। लेकिन अब दूसरा बच्चा होने से भी इसका लाभ दिया जाएगा। लेकिन सरकार ने इस योजना में जो बदलाव किया है उसमें यह कहा गया है कि इस योजना के तहत दूसरा बच्चा लड़की होनी चाहिए। तभी इस योजना के तहत दूसरा बच्चा होने से भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत गर्भावस्था और स्तनपान कराने के दौरान डीबीटी मोड में ( पीडब्लू एंड एलएम ) के बैंक, डाकघर खाते में तीन किस्तों में 5 हजार रूपये नकद राशि प्रदान करने की परिकल्पना की गई है।