
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के बिना लक्ष्ण वाले मरीजों की जान को अधिक खतरा होने का एक अध्ययन में खुलासा किया गया हैं। वहीं अध्ययन में यह कहा गया है कि कोरोना इन मरीजों के शरीर में साइलेंट किलर की तरह खतरनाक ढंग से हमला कर रहा है। देश में करीब 80 प्रतिशत मरीज एसिम्प्टोमैटिक है। ऐसे मरीजों के फेफड़े कमजोर और उनमें निमोनिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं इस संबंध मे डब्ल्यूएचओ का कहना है कि दुनिया में ऐसे मरीजों की संख्या 6 से 41 प्रतिशत तक हो सकती है।