शव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया सुझाव

0
fastlive news

नई दिल्ली : केंद्र को कब्र खोदकर शव निकलने को लेकर कानून बनाने पर विचार करना चाहिए। उक्त बातें सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कही है। सुप्रीम कोर्ट ने यह बात तब कही जब हैदरपोरा (जम्मू-कश्मीर) एनकाउंटर में मारे गए आतंकी अमीर माग्रे का शव कब्र से बाहर निकालने की मांग वाली याचिका कोर्ट पहुंची। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को ठुकरा दी । इसी दौरान अदालत ने केंद्र को सुझाव देते हुए कहा कि केंद्र को कब्र खोदकर शवों को निकालने को लेकर कानून बनाने पर विचार करना चाहिए। वहीं कोर्ट ने कहा कि शव के दफन हो जाने के बाद शव के साथ छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news