
लखनऊ: लखनऊ हाइवे के सहादतगंज से श्रीराम जन्मभूमि तक करीब 11 किमी लंबे फोरलेन काॅरिडोर की योजना का फाइनल रूप देने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अयोध्या के विस्तारीकरण के साथ विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं का खाका तैयार किया गया। इस सुविधाओं के अंतर्गत अयोध्या में डीएनडी की जैसी सड़कें, पुल और फ्लाईओवर तक की योजना में शामिल किया गया। जिसका खाका आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र की सुझ बूझ में तैयार की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अयोध्या समेत गोड़ा बस्ती के सीमाई इलाकों का दौरा करके राममंदिर तक आवागमन के लिए हाइवे से तीन काॅरिडोर बनेंगें। अयोध्या को आधुनिक रूप देने के लिए उसे शहर, पंच सितारा होटल से लेकर यात्रियों को सभी तरह की सुविधा के लिए कई योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम यूपी के योगी सरकार कर रहे है। जिसकी तैयारी भी कर ली गई है।
