
दिल्ली : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने से बिहार की राजनीति में एक उलटफेर देखने को मिल रहा है । आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति किस ओर करवट लेगा यह तो आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान देखने को मिलेगा । आज जदयू के दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी दौरान इस्तीफा देने के साथ ही ललन सिंह ने नए अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार का नाम प्रस्ताव में रखा। राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इतना तो तय हो गया है की आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में कुछ बदलाव होने वाला है । पिछ्ले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि नीतीश कुमार के चुप्पी साधने के बाद जदयू के शीर्ष नेता से लेकर छोटे नेता तक ऊहापोह की स्थिति में दिख रहे थे।