डिजाइन और माॅडल पर सहमति मिलने के बाद राम मंदिर का अंतिम रूप दिया जाएगा

0
fastlive news

लखनऊ:  भगवान राम की भूमि अयोध्या की विरासत दिव्य राम मंदिर के निर्माण से सजने वाले है। आज अयोध्या के आलोकिक छटा की गूंज देश ही नहीं विदेशों में भी सुनने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण का जो डिजाइन और माॅडल तैयार किया गया है, उस पर सहमति बनने के बाद उसका अंतिम रूप इंजिनीयर देंगे। मंदिर निर्माण मे तेजी लाने एवं निर्माण को लेकर सरकार की एजेंडा की जानकारी देने नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने अफसरों और ट्रस्टियों के साथ मिलकर सरकार का एजेंडा को बतायें। मिश्र ने इस दौरान बातो बातों में सरकार के एजेंडा में दो टूक शब्दों में इतना तो जरूर कह गए कि आने वाले दिनों में राममंदिर के डिजायन में बदलाव के साथ दिव्य बनाया जाएगा। राम मंदिर का निर्माण 70 एकड़ जमीन में मंदिर परिसर का विस्तार होगा। वहीं दूसरी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को सर्वधर्म सद्भव का सांस्कृतिक केंद्र बनाना चाहते है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news