
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले कके एक घर में बम फटा। बम फटने के बाद ही उस घर में तुरंत आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घर में आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने जानकारी लेने के साथ ही मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि उक्त मकान में देशी बम बनाने के दौरान यह बम विस्फोट होने के बाद अगलगी की घटना घटी। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस गहन जांच कर रही है। वहीं मकान में हुए क्षति का भी पुलिस जायजा ले रही है।