पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

0
fastlive news

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य आज पूरी दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। 80 वर्षीय बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न प्रदेशों के गणमान्य लोगों ने दुःख व्यक्त किया है। कहा जा रहा है कि पिछ्ले कई वर्षों से बीमार चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज सुबह करीब 8.20 बजे कोलकाता स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछ्ले कई वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य बीमार चल रहे थें। उन्हे सांस लेने में काफी असुविधा हो रही थी। पूर्व में इसी दिक्कत के कारण उन्हे जुलाई महीने में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण पिछ्ले कई वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अपने आवास पर सार्वजनिक जीवन व्यतीत कर रहे थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news