
कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी अपने अपने पकड़ मजबूत करने को लेकर तरह तरह के जनहित की बयानबाजी कर रही है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के ठीक पूर्व ही पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देना चाहती है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन खरीदने में मदद करने की मांग की है। सीएम ममता ने प्रधानमंत्री मोदी से वैक्सीन खरीदने में मदद की मांग कर राज्य के लोगों को संक्रमण से सुरक्षित करने की बात कही है। उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी सरकार राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन देना चाहती है। फिलहाल पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा में एक दूसरे को पटकनी देने के लिए टीएमसी सरकार और बीजेपी ने अभी से ही एक दूसरे के खिलाफ जुवानी बयान के साथ साथ राजनीतिक बयानबाजी कर रहे है।
