
:: इस अगलगी की घटना से एक महिला सहित पांच लोगों की मौत
:: नई बिल्डिंग में वेल्डिंग के काम के दौरान लगी आग
मुंबई: कोरोना के टीके निर्माण में ख्याति प्राप्त करने वाले पुणे के सीरम इंस्टीटयूट के बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। सीरम इंस्टीट्यूट के बिल्डिंग में लगी इस अगलगी की घटना में पांच लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। जिसमें एक महिला और चार पुरूष शामिल है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर सीरम इंस्टीट्यूट के नई बिल्डिंग में वेल्डिंग का काम चल रहा था। तबही नई बिल्डिंग में भीषण आग लगी। जिससे यह हादसा हुआ। मालूम रहे इसी इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन का निर्माण हुआ हैं। लेकिन जिस प्लांट में कोरोना वैक्सीन का निर्माण हो रहा है वह प्लांट पूरी तरह से सुरक्षित है। अगलगी की घटना के बाद वहां के प्रशासन और प्रबंधन से इसे काफी जिम्मेवारी और गंभीरता से लेते हुए राहत और बचाव कार्य में जुट गए। उक्त घटना की जानकारी पुणे के मेयर ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी है।
