
लखनऊ ; अयोध्या में भगवान राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आते ही देश के विभिन्न कोनों के नागरिकों की इच्छाएं बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में देश के कई हिस्सों के धार्मिक भावनाओं से जुड़े लोगों ने भगवान श्री राम के मंदिर में खास सौगात भेजना शुरू कर दिए है । उद्घाटन के पुर्व भगवान श्री राम लला मंदिर के सौगात में जो बहुमूल्य वस्तुएं मुख्यतः माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर से 30 गाड़ियों में लगकर 3000 से ज्यादा उपहार भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा मंदिर कार्यक्रम के पूर्व अयोध्या पहुंची । इसके अलावा देश के विभिन्न जगह से जो भगवान श्री राम के लिए उपहारें आएंगी उनमें 100 फीट का धूप पत्ती , 2100 किलो का घंटा, 1100 किलो का पंचलोहा महा दीपम , सोने के पैर , 10 फीट के तालम कान, आठ देशों का समय बताने वाली एक घड़ी उपहार में भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या आ रहे हैं । इस तरह के कई ऐसे उपहारे हैं जो अभी से लेकर राम मंदिर उद्घाटन तक अयोध्या पहुंचने की चर्चाएं है।