
श्रीनगर : हौसला बड़ा हो तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता है। इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है कश्मीर के मशहूर दिव्यांग क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन ने। कश्मीर के मशहूर दिव्यांग क्रिकेटर आमिर हुसैन हाथ न होने के बावजूद पूरी दुनिया के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। फिलहाल 34 वर्षीय आमिर हुसैन कश्मीर के वाघामा गांव के रहने वाले है। जो इस समय क्रिकेट की दुनिया में एक प्रेरणादायक व्यक्ति बनकर लोगों को अपना परिचय दे रहे हैं। फिलहाल हाथ से दिव्यांग 34 वर्षीय आमिर हुसैन को जम्मू-कश्मीर की पैरा क्रिकेट टीम में जगह दी है। जिसका नेतृत्व करने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।