दुमका में एससी/एसटी छात्रों के लिए आईटी आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन

0
fastlive news

दुमका (झारखण्ड) : जिले अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति के छात्रों के लिए आईटी आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण में सम्मिलित छात्रों को जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया, इस प्रशिक्षण के मोड्यूल दो में कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग तथा कम्प्यूटर रख रखाव एवं उपाय तथा मोड्यूल तीन में डीटीपी, वेब पेज डेवलपमेंट और डिजिटल फोटोग्राफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया, यह प्रशिक्षण एनआईईएलआईटी रांची द्वारा संपन्न कराया गया, प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले कुल 40 छात्र छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया, इस दौरान जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन, एनआईईएलआईटी, रांची के प्रशिक्षक अभिषेक कुमार साह आदि उपस्थित थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news