निरसा स्थित ऐक्सिस बैंक से दिन दहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने 20 लाख रुपये लूटें

0
fastlive news

धनबाद : निरसा में जीटी रोड के समीप ऐक्सिस बैंक के निरसा शाखा में मंगलवार को दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों के दल ने हथियारों से लेश होकर धावा बोला और बैंक कर्मी सहित ग्राहको को बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। वहीं घटना के बाद अपराधियों ने सीसीटीवी के डीवीआर भी साथ लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही निरसा के एसडीपीओ विजय कुशवाहा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं अपराधियों के बारे में बैंक कर्मी और ग्राहको से पूछताछ की। वहीं घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों द्वारा लाए गए दो जिंदा बम भी बरामद किया गया है। घटना के दौरान दो अपराधी नाकाब में थे बाकी सभी खुले चेहरा में ही घटना को अंजाम दिए। बताया जाता है कि बैंक में अन्य दिन की तरह सामान्य रुप से कामकाज चल रहा था करीब डेढ़ बजे दोपहर 6 अपराधी हथियार से लेश होकर बैंक में घुसे और बैंक कर्मी तथा मौके पर मौजूद ग्राहकों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दो अपराधियों ने काउंटर में सीधे धावा बोला और वहां मौजूद करीब 20 लाख का सारा रूपया लूट लिए। वहीं घटना के दौरान ही बैंक कर्मी और ग्राहकों का मोबाइल भी लूट कर उनके साथ मारपीट की और घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुंलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में बैंक कर्मी से पुछताछ की। बैंके में हुई लूट की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों में काफी भय व्याप्त है। इस तरह दुर्गा पुजा में धनबाद पुलिस जहां क्षेत्र के शांति व्यवस्था कायम रखने एवं हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिला से लेकर थाना स्तर तक बैठक करती हैं बैठक में प्रशासन द्वारा क्षेत्र में पूरी चाक चौबंद के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी बात होती है। लेकिन दिन दहाड़े मुख्य मार्ग से इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर वहां से अपराधियों का चला जाना प्रशासन के कथनी और करनी में कुछ ओर हीं दर्शाता है। इधर पुलिस घटना की छानबीन कर अपराधियों को पकड़ने में जुटी हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news