
रामगढ़ : बरकाकाना-गोमो रेलखंड पर फूलसराय के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की अहले सुबह एक मारुति वैन एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना से मारुति वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हलांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं हैं बताया जाता है कि वैन में सवार चालक सहित कई लोग घटना घटने की स्थिति को भांफते हुए वाहन से उतर कर भाग गए। अगर वाहन में सवार लोग वहां से नहीं भागते तो बड़ी घटना घटती जिससे कई लोगों की जान जा सकती थी।