बंगला का ताला तोड़ने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार

0
fastlive news

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सर्किट हाउस के बंगला नंबर 10 में ताला तोड़ने का प्रयास एक चोर द्वारा किया जा रहा था। इसी बीच केयरटेकर को इसकी भनक लगी। केयरटेकर ने चोर को पकड़ना चाहा इसी दौरान चोर ने स्क्रुड्राइवर से केयरटेकर पर जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन केयरटेकर को चोट नहीं आयी। स्थानीय लोगों ने जब वहां दोनो के बीच एक दूसरे पर हमला किए जाने की घटना को देखा तो लोगों ने चोर को धर दबोचा। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news