हजारीबाग सड़क हादसे मे तीन युवकों की मौत

0
fastlive news

हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र के नीलांबर चैक पर तेज रफ्तार से बाइक चालने को लेकर एक पोल से टकरा गई। जिससे बाइक में सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि शनिवार देर रात तीन युवक रजौली बिहार निवासी कुंदन कुमार, हजारीबाग बरही निवासी दीपक कुमार और अटका बगोदर निवासी राज कुमार एक ही मोटर साइकिल से जा रहे थें। मोटर साइकिल इतनी तेज रफ्तार मंे थी कि चालक का संतुलन बिगड़ गया और एक बिजली के पोल से जा टकराई जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक हजारीबाग में लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news