मथुरा में मना रथयात्रा महोत्सव, ठाकुरजी का हुआ विशेष श्रृंगार

0
fastlive news

मथुरा। आज रथयात्रा महोत्‍सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। द्वारिकाधीश मंदिर में रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर ठाकुरजी को विशेष शृंगार के साथ सुंदर वस्त्र धारण कराए गए। रथयात्रा महोत्सव में ठाकुरजी के श्री विग्रह को सुजज्जित रथ में विराजमान कराया गया। इसके बाद श्री विग्रहों को मंदिर के जगमोहन में विराजमान कराकर भक्तों को दर्शन कराए गए।

मंदिर के सभी मुखिया ठाकुरजी की हवा करते हुए आस्था भाव के साथ भ्रमण कराते रहे। अपने आराध्य राजाधिराज के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे। मंदिर परिसर ठाकुर द्वारिकाधीश के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर ठाकुरजी को आम एवं जामुन का विशेष प्रसाद निवेदित किया गया। साथ ही रथ के घोड़ों को खिलाने के रूप में चने की दाल का भोग लगाया गया है।

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह 10 बजे रथयात्रा की पहली झांकी खुली और उसके कुछ समय बाद दूसरी झांकी और तीसरी झांकी के दर्शन हुए। चौथी झांकी दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक खुले। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

  • Legend News

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news