बांग्लादेश ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किया ढेर

0
fastlive news

एजेंसी :  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हराकर अपने देश के लिए एक नया इतिहास रचा है। बांग्लादेश की टीम के कप्तान ने अपने गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान को 9 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में पहली बार अपनी जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। खेल आरंभ होने के बाद पाकिस्तान की टीम मजबूती से लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत की ओर आगे बढ़ रही थी। लेकिन बांग्लादेश टीम के गेंदबाज खिलाड़ियों ने ऐसा करिश्मा किया कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मुंह की खानी पड़ी। इस तर बांग्लादेश की टीम ने अपने देश के नाम एक इतिहास रचा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news