
एजेंसी: अफ्रीकी देश इथोपिया में लोकप्रीय गायक हकालू हुंदेस्सा की हत्या के बाद हिंसा भड़की है। इस हिंसक रूप ने वहां अब तक 239 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन एवं हिंसक रूप को अख्तियार करने के आरोप में 35,00 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मालूम रहे पिछले 29 जून को मशहूर गायक हकालू हंुदेस्सा की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहा। इसी विरोध प्रदर्शन ने उक्त देश में हिंसक रूप ले लिया। बताया जाता है कि मृतक मशहूर गायक हुंदेस्सा इथोपिया के सबसे बड़े समुदाय ओरमो से तालुक रखने वाले थें।