पाकिस्तान की एक अदालत ने गैंगरेप की घटना की रिपोर्टिंग पर लगाया रोक

0
fastlive news

एजेंसी:  पाकिस्तान की एक अदालत ने हाईवे पर गैंगरेप की घटना की रिपोर्टिंग पर रोकने का निर्देश दिया है। पाकिस्तानी अदालत की ओर से यह आदेश तब जारी किया गया जब एक फ्रांसिसी महिला के साथ हुई हाइवे पर कथित सामुहिक बलात्कार की घटना के कवरेज के कारण मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। इसी कारणों से पाकिस्तान की एक अदालत ने मीडिया नियमन निकाय को सामुहिक बलात्कार की घटना की रिपोर्टिंग रोकने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह निर्देश पुलिस के अनुरोध पर दिया है। क्योंकि पिछले दिनों इस सामुहिक बलात्कार के मामले में मुख्य आरोपी आबिद माल्ही को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जबकि एक संदिग्ध आरोपी व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना था कि मीडिया कवरेज के कारण ही इस बलात्कार के मामले में मुख्य आरोपी आबिद को गिरफ्तार नही किया जा सका है।

पाकिस्तान की एक अदालत ने गैंगरेप की घटना की रिपोर्टिंग पर लगाया रोक

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news