
एजेंसी: भारत में वर्ष 2019 में हुई मौतों के पांच कारणों में से वायु प्रदूषण और हाई बीपी भी शामिल है। हाल ही में इसका खुलासा लांसेट पत्रिका ‘‘ द ग्लोबल बर्डन आॅफ डिसीज’’ ने किया है। उक्त पत्रिका द्वारा जो खुलासा किया गया है उनके अध्ययन को माने तो वर्ष 2019 में भारत में मौत के जोखिम वाले पांच शीर्ष कारणों में वायु प्रदूषण से लगभग 16.7 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं हाईबीपी से लगभग 14.7 लाख, तंबाकू का उपयोग करने से 12.3 लाख, खराब आहार से 11.8 लाख और उच्च रक्त शर्करा से लगभग 11.2 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
