
एजेंसी : अमेरिका के वर्जीनिया में न्यूपोर्ट न्यूज इलाके में स्थित रिकनेक एलीमेंट्री स्कूल में स्कूली बच्चे ने अपने शिक्षिका पर ही गोली चला देंने का मामला सामने आया है। गोली चालन की घटना से क्लास में मौजूद शिक्षिका के घायल होने की भी सूचना है। कहां जा रहा है शुक्रवार को एक 6 वर्षीय स्कूल के बच्चे ने अपनी क्लास के शिक्षिका पर गोली चलाई। जिससे शिक्षिका घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंची। उस 6 वर्षीय बच्चे को कब्जे में ले लिया और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे ने अपने 30 वर्षीय शिक्षिका पर गोली क्यों चलाई इसका पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस बच्चे से पूछताछ कर इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना से लोगों का यह भी कहना है कि यह आकस्मिक शूटिंग का मामला नहीं दिख रहा है। हालांकि इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही होगी। लेकिन इस घटना के पीछे किसी ठोस जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।