
नई दिल्ली: पाकिस्तान सेना लगातार संघर्ष विराम को उल्लंघन कर बीती रात जम्मू कश्मीर के पुंछ जिलेके बालाकोट और मेंधर सेक्टरों में गालीबारी की घटना का अंजाम दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई इस तरह के हरकतों को भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। पिछले 6 महीनों के दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से दो हजार से भी अधिक सीजफायर का उल्लंघन किया गया। यदि सीजफायर उल्लंघन की बातों पर गौर करे तो जनवरी में पाकिस्तानी सेना द्वारा 367 संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। वहीं फरवरी में 366, मार्च में 411, अपै्रल में 387, मई में 382 तथा जुन में 411 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।