
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में रजौरी के पास बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके से वहां के लोग थोड़ा सकते में हो गए। क्योंकि आज से कुछ दिन पूर्व ही जम्मू कश्मीर के अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज के भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई हैं। जम्मू कश्मीर के अवाला देश के कई अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अरूणाचल प्रदेश में भी मंगलवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार की रात अन्य प्रदेशें में जो भूकंप के झटके महसूस किए गए उनमें उत्तर प्रदेश में 5.0, हिमाचल प्रदेश में 3.4 और अरूणाचल प्रदेश में 3.2 रिक्टर पैमाने मापी गई है। इस तरह जम्मू कश्मीर मे ंआज आई भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नष्ट होने की कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।