
मुंबई: देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे सरकार ने आज से होटल और लाॅज को खोलने की अनुमति दे दी है। क्योंकि पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान होटल और लाॅज को लेकर बाॅम्बे हाईकोर्ट में जानकारी दी थी। वहीं राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के गली कुचों में अपनी व्यवसाय को करने वाले फेरीवाला को अभी खोलने की अनुमति नहीं दी है। इधर महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या पर गौर करे तो प्रदेश में अबतक का सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की सख्या बढ़कर 2,17,212 तक पहुंच गई है। पूरे महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 5,134 नए कोरोना मरीज संक्रमित पाए गए है। वहीं 224 मरीजों की मौत हो चुकी है।