
तिरूवनंतपुरम: सोना तस्करी के मामले में केरल सरकार ने प्रदेश स्तर के एक वरीय सचिव को पद से हटाकर एक बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव सीएम के सचिव पर किया गया है। जिस पर विदेशी राजनयिक के नाम पर सोना तस्करी करने का आरोप लगा है। यह बदलाव केरल सरकार ने तब किया जब इस मामले में जांच की आंच आईटी विभाग तक पहुंचीं। वहीं इस मामले में जांच की विंदू आईटी विभाग से होते हुए सीएम के सचिव पद तक पहुंचने के बाद ही सीएम पिनरई विजयन ने तनिक भी देरी नहीं करते हुए आईटी विभाग और सचिव का पद संभाले एम शिवशंकर को दोनो पदों से हटा दिया। एम शिवशंकर को हटाए जाने के बाद आईएएस अधिकारी मीर मोहम्मद को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया हैं। वहीं मोहम्मद वाई सैफुल्ला को आईटी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।